जाने-माने पंजाबी सुपरस्टार गुरदास मान के परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है। गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। 10 जून की सुबह परिवार ने मीडिया को गुरपंथ मान के देहान्त के बारे में जानकारी दी। खबर के अनुसार, गुरपंथ मान का इलाज पिछले 2 महीनों से चल रहा था लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था। परिवारवालों ने गुरपंथ मान को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका कई महीनों से इलाज चल रहा था।
नहीं रहे गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान
गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान पेशे से किसान थे। बड़े भाई के स्टार होने के बावजूद भी गुरपंथ मान लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते थे। गुरदास मान ने अपने छोटे भाई को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी हालत में सुधार न होता देख डॉक्टर्स ने गुरपंथ को डिस्चार्ज कर दिया था। 10 जून की सुबह गुरपंथ मान की मृत्यु हो गई। गुरपंथ मान की मृत्यु की जानकारी उनके परिवारवालों ने मीडिया को दी है।
पत्नी और बच्चों को छोड़कर चल बसे गुरपंथ मान
गुरपंथ मान ने 68 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। गुरपंथ के परिवार की बात करें तो उनकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनको अकेला छोड़कर वो चल बसे हैं। गुरदास मान पर अब अपने भाई के परिवार की भी जिम्मेदारी आ गई है। गुरदास मान के फैंस गुरपंथ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
