Gippy Grewal के घर हुई फायरिंग , Salman Khan को भाई-भाई बुलाने के कारण फूटा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुस्सा

Firing at Gippy Grewal House : उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान ( Salman Khan) के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण यह कार्रवाई की गई है। इस खबर के बाद सारी पंजाबी इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है।

Firing at Gippy Grewal House : पंजाब के मशहूर गायक गिप्पी ग्रेवाल ( Gippy Grewal) के घर बीती रात कनाडा में एक आतंकी हमला हुआ। उनके घर के बाहर तेज फ़ाइरिंग हुई जिससे सारा परिवार सहम गया। इस घटना कि जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में ली है । उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान ( Salman Khan) के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण यह कार्रवाई की गई है। इस खबर के बाद सारी पंजाबी इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है।

Firing at Gippy Grewal House

शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक फेसबुक अकाउंट से पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में कहा कि "सलमान खान के साथ तुम्हारे करीबी रिश्ते हैं अब वह तुम्हारी रक्षा नहीं करेंगे। अब समय आ गया है कि तुम्हारे 'भाई' आगे आएं और तुम्हारा बचाव करें। यह संदेश सलमान खान के लिए भी है- अपने आप को मूर्ख मत बनाओ।" यह सोचकर कि दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा सकता है।"

End of Feed