Diljit Dosanjh Receives Bomb Threat: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी गायकी से लोगों का खूब दिल जीता है। इन दिनों दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई, इंदौर और अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट आयोजित हुए, जिन्हें लोगों से जबरदस्त प्रक्रिया मिली। वहीं जल्द ही अब दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट बेंगलुरु में भी आयोजित होने वाला है। हालांकि दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट पर अब खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक मेल के जरिए ये धमकी दी गई, साथ ही साफतौर पर लोगों को चेतावनी भी दी गई कि वे बच्चों को अपने साथ बिल्कुल भी न लेकर आएं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के Mumbai Concert को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजा गया था। इस मेल में बेंगलुरु के मादावरा में स्थित एनआईसीई रोड ग्राउंट में आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई। ईमेल में शो के दौरान आईईडी धमाके की बात कही गई, साथ ही उसमें 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा नजर आया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बिल्लियों की तरह लड़ी ऑडियंस, जमकर चले लात-घूसे
ई-मेल में दी गई लोगों को चेतावनी
धमकी के अलावा ईमेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने वाले लोगों के लिए चेतावनी भी लिखी हुई थी। ईमेल के मुताबिक, लोगों को चेताया गया था कि वे बच्चों को इस कॉन्सर्ट में न लाएं, आईफोन पर आने वाली कॉल का जवाब न दें, साथ ही मेट्रो से भी यात्रा न करें। पुलिस इस ईमेल को एफआईआर दर्ज कर ली है इसकी लगातार जांच में लगी हुई है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को चेतावनी मिली हो। इससे पहले दिलजीत दोसांझ के इंदौर वाले कॉन्सर्ट, अहमदाबाद वाले कॉन्सर्ट और मुंबई वाले कॉन्सर्ट में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई थी।
