Diljit Dosanjh Confirm in Border 2: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। सरदार जी 3( Sardaar Ji 3) को लेकर वह लोगों के निशाने पर हैं। सरदार जी 3 विवाद के बाद उनकी अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2 पर सवाल खड़े हो रहे थे । बताया जा रहा था कि दिलजीत दोसांझ को बॉर्डर 2 से हटाया जाएगा। उनकी जगह एक्टर एमी विर्क को रखा जाएगा। हालांकि अब दिलजीत की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह बॉर्डर 2 में अपने किरदार का खुलासा कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं आपको बताता हूं मैं किस सैनिक का किरदार करने वाला हूं।
दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) की इस वीडियो में वह खुद को रिकॉर्ड कर रहे हैं। वह कहते हैं कि पता नहीं किसी ने आपको बताया या नहीं लेकिन मैं बता देता हूं कि मैं बॉर्डर 2 में युद्ध नायक सरदार निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार करने वाला हूं। बॉर्डर 2 में मुझे इस महान योद्धा का रोल करने का मौका मिल है। साथ ही दिलजीत वीडियो बनाते हुए अपने साथ बैठे हुए दोस्त से पूछते हैं कि "क्या यह बता सकते हैं" वह खुद इस डाउट में है कि उन्हें इसे बताना चाहिए या नहीं। खैर वह बिना इंतजार किए अपने किरदार का खुलासा कर देते हैं।
कौन थे सरदार निर्मलजीत सिंह सेखों
सरदार निर्मलजीत सिंह सेखों का नाम नाम भारतीय इतिहास में सम्मान के साथ लिया जाता है। सरदार निर्मलजीत सिंह सेखों भारतीय वायु सेना में एक फाइटर पायलट थे और भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र को पाने वाले एकमात्र IAF अधिकारी थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अपनी महान बहादुरी का परिचय दिया था, श्रीनगर एयरबेस की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी थी।
