तेलंगाना सरकार के नोटिस का दिलजीत दोसांझ ने स्टेज से दिया जवाब, बोले 'शराब बैन कर दो, मैं गाने नहीं...'

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को एक नोटिस दिया था, जिसमें उन्हें शराब और ड्रग्स से जुड़े गाने न गाने की सलाह दी थी। सरकार ने ये सलाह इसलिए दी थी ताकि सोसायटी के लोगों पर दिलजीत के गानों की वजह से नकारात्मक प्रभाव न पड़े। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने सरकार के नोटिस का मजेदार जवाब दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दिल लुमिनाटी टूर काफी समय से चर्चा में है। पहले तो इस टूर की वीडियोज और टिकिट की प्राइस की बातें लोगों के बीच हो रही थीं लेकिन कुछ दिनों पहले तेलंगाना सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस की वजह से ये टूर खबरों में छा गया। हैदराबाद कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ को एक नोटिस के माध्यम से ये आदेश दिए थे कि वो अपने कॉन्सर्ट में शराब, ड्रग्स और हिंसा जैसे शब्दों का उपयोग न करें। तेलंगाना सरकार के नोटिस का जवाब दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के दौरान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। दिलजीत दोसांझ ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वो शराब पर आधारित गाने जीवन में कभी नहीं गाएंगे, अगर सरकार सभी प्रदेशों में सरकार को बैन कर देती है।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, 'एक खुशखबरी है, आज मुझे कोई नोटिस नहीं आया है। इससे बड़ी खुशखबरी एक और है... बात यहां पर रुकती नहीं है। आज भी मैं कोई गाना शराब पर नहीं गाऊंगा... पूछो क्यों नहीं गाऊंगा... गुजरा एक ड्राई स्टेट है। अच्छा मैंने डिवोशनल गाने जो हैं वो दर्जनों से ज्यादा गाए हैं। पिछले दस दिन में मैंने दो गाने डिवोशनल निकाले हैं। एक शिव बाबा पर और एक गुरुनानक बाबा पर। उस पर कोई बात नहीं कर रहा है, हर बंदा टीवी पर बैठकर पटियाला पैग की बात कर रहा है। एक एंकर साहब बोल रहे थे कि अगर कोई अभिनेता आपको अलग से बोले तो आप उसे बदनाम कर दोगे लेकिन एक सिंगर को फेमस कर रहे हो। भाई मैं किसी को अलग से कॉल लगाकर नहीं बोल रहा हूं आपने पटियाला पैग लगाया है या नहीं, मैं गाना गा रहा हूं। बॉलीवुड में दर्जनों गाने शराब पर हैं, मेरे 2-4 गाने हैं। मैं वो भी गाने नहीं गाऊंगा। मैं खुद शराब नहीं पीता हूं, इसलिए मेरे लिए ये बहुत आसान है। बॉलीवुड के कलाकार शराब का प्रचार करते हैं, दिलजीत दोसांझ नहीं करता है। आप मुझे छेड़ो मत, मैं चुप करके अपना प्रोग्राम करके चला जाता हूं।'

End of Feed