Diljit Dosanjh ने Hania Aamir पर तोड़ी चुप्पी, सरदार जी 3 पर एक्टर ने दी सफाई, कहा- बहुत पैसा लगा.......

Diljit Dosanjh Break Silence on Hania Aamir: आखिरकार दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) ने हानिया आमिर पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सरदार जी 3 पर बात करते हुए बताया है कि टीम ने इसे रिलीज करने का फैसला क्यों लिया। आइए आपको बताते हैं दिलजीत ने क्या सफाई दी।

Diljit Dosanjh Break Silence on Hania Aamir: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म सरदार जी 3 ( Sardaar ji 3) की रिलीज को लेकर वह निशाने पर आ गए हैं। फिल्म में हानिया आमिर( Hania Aamir) को कास्ट करने पर उन्हें बुरे तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज तो उन्हें बैन करने तक की बात कह दी है। इन्हीं सब विवादों के बीच अब दिलजीत दोसांझ का बयान सामने आया है। अपने इस बयान में उन्होंने हानिया आमिर पर बात की। आइए बताते हैं दिलजीत ने क्या सफाई दी है।

Diljit Dosanjh Break Silence on Hania Aamir:

दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए कहा कि- जब यह फिल्म बन रही थी तब ऐसा कुछ नहीं था। इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोई विवाद नहीं था। फिल्म फरवरी में बन गई थी बात उसके बाद बिगड़ी,उसके बाद, बहुत सारी बड़ी चीजें हमारे हाथ में नहीं रही।दिलजीत ने कहा कि निर्माताओं ने फिल्म में काफी पैसा लगाया है, इसलिए उन्होंने इसे विदेश में रिलीज करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, निर्माताओं ने बहुत पैसा लगाया है और जब यह फिल्म बन रही थी, तब ऐसा कुछ नहीं था। अब स्थिति हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए अगर निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करूंगा।

End of Feed