Daler Mehndi ने कॉन्सर्ट विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिवाली पर पोस्ट शेयर कर बोले- जो हुआ उसने मुझे...

Daler Mehndi On Concert Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने हाल ही में पोस्ट साझा कर उत्तराखंड कॉन्सर्ट विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जो भी हाल ही में हुआ, उसने मुझे छू लिया।

Daler Mehndi On Concert Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने अपने अंदाज और सिंगिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। दलेर मेहंदी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उत्तराखंड में एक कॉन्सर्ट के दौरान दलेर मेहंदी पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले पर मीका सिंह और कपिल शर्मा सहित कई सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे और उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी ने आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया है। हालांकि उनकी तबीयत लंबे वक्त से खराब चल रही है। दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की मांग भी की थी। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग बातचीत के बाद मीका सिंह ने मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन अब खुद इस मामले पर दलेर मेहंदी ने बयान जारी किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diwali 2026: बॉलीवुड में दिवाली की धूम, सोनाक्षी-जहीर का दोस्तों संग जश्न; अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट

Daler Mehndi ने विवाद के बाद पहली बार दिया बयान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दलेर मेहंदी ने दिवाली के खास मौके पर कॉन्सर्ट विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लंबा-चौड़ा बयान दिया। दलेर मेहंदी ने पोस्ट में कहा, "इस दिवाली मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इन सालों में मुझे अपने संगीत और हर मंच पर आप सभी से बेशुमार प्यार मिला है। लेकिन हाल के दिनों में मैंने जो प्यार और अपनापन महसूस किया है, उसने मुझे भावुक कर दिया है। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई

    दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ने फैंस का आभार जताते हुए लिखा, "आप जिस तरह मेरे साथ खड़े रहे, मेरे लिए दुआएं कीं और मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए मैं जितना भी आभार व्यक्त करूं, कम है। मैंने आपके हर मैसेज को पढ़ा, आपकी बातें सुनीं और आपकी दुआओं को महसूस किया। इन सबने मुझे बेहद भावुक और आपका आभारी बना दिया है।" दलेर मेहंदी ने अपने परिवार के लिए लिखा, "इस मुश्किल वक्त में मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। मेरे भाई मीका ने मुझे हिम्मत दी और मुश्किलों से दोबारा लड़ने की ताकत दी। मेरी पत्नी तरन ने भी मेरा हौसला बढ़ाया और मेरा साथ दिया। मेरी दोनों बेटियां रबाब और अजित और प्रभजोत ने अपने बेशर्त प्यार से मुझे संभाल लिया। इन सभी ने अपने-अपने तरीके से मेरा साथ निभाया है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि ये सभी मेरे साथ हैं।

    End of Feed