Babe Bhangra Paunde Ne New Punjabi Movie 2022 Trailer: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज दशहरे पर अपनी नई मूवी लेकर आ रहे हैं। जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर अपलोड हो चुका है। ट्रेलर को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कॉमेडी मूवी बाबे भंगड़ा पौंदे (Babe Bhangra Paunde Ne) ने में दिलजीत अपने बैचलर दोस्तों के साथ कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। फिल्म को अमरजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और दलजीत थिंड और दिलजीत दोसांझ ने प्रोड्यूस किया है।
मूवी में सरगुन मेहता (sargun mehta) फीमेल लीड रोल में हैं। पॉलिवुड के डैशिंग किंग कहे जाने वाले दिलजीत (diljit dosanjh) अपने गानों से लेकर मूवी तक चर्चा में रहते हैं। उनका हर गाना सुपरहिट जाता है। वहीं सरगुन मेहता भी पॉलिवुड इंडस्ट्री में काफी छाई हुई हैं उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के बाद पॉलिवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है। अभी तक सरगुन की दर्जनों पंजाबी मूवी रिलीज हो चुकी हैं।
Babe Bhangra Paunde Ne Official Trailer
बाबे भंगड़ा पौंदे ने (Babe Bhangra Paunde Ne) की कहानी दिलजीत और उनके दो दोस्तों की है जो इधर-उधर काम कर के अपना गुजारा करते हैं, फिर एक दिन इंश्योरेंस क्लेम से पैसे कमाने के चक्कर में एक बुजुर्ग को अडॉप्ट कर लेते हैं और फिर जो हंगामा और कॉमेडी मूवी में होती है उसे देख आप हसकर लोटपोट हो जायेंगे। दिलजीत ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर को अपलोड किया है और मूवी रिलीज की तारीख बताई है। आपको बता दें कि, मूवी 5 अक्टूबर यानी दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इंडिया के साथ-साथ इसे वर्ल्डवाइड लेवल पर रिलीज किया जा रहा है।
