karma's The warm up tour in India: देहरादून के टैलेंटेड रैपर कर्मा (Karma) अब अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे चुके हैं। कर्मा को उनके हिट ट्रैक 'बड़ा' के लिए जाना जाता है, जिसमें KSHMR और 'करता क्या है' में रफ्तार के साथ मिलकर काम किया है। कर्मा अब अपने मोस्ट अवेटेड इंडिया टूर की अनाउंसमेंट कर चुके हैं। उनके 'द वार्म अप टूर' का इंतजार फैंस बीते काफी समय से कर रहे हैं। इस बीच अब फैंस का ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वह देश भर के दस शहरों में होने वाला इस टूर से फैंस के साथ कनेक्ट करने वाले हैं। कर्मा अपने बेहतरीन गानों और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस से पूरे देश को अपनी उंगलियों पर नचाने के लिए तैयार है।
Karma's The Warm up Tour in India
कर्मा के द वॉर्म अप टूर की डेट्स, लोकेशन और टिकट्स
| डेट्स | जगह | टाइप | टोटल टिकट्स |
| 7 नवंबर | मुंबई | एंटीसोशल | 1000 |
| 22 नवंबर | चंडीगढ़ | सैंटे | 800 |
| 24 नवंबर | दिल्ली | टीबीडी | 1500-2000 |
| 30 नवंबर | देहरादून | टीबीडी | 700 |
| 7 दिसंबर | जयपुर | साम्ब्रे (अधिकतर) | 700 |
| 14 दिसंबर | भोपाल | टीबीडी | 600 |
| 15 दिसंबर | इंदौर | टीबीडी | 800 |
कर्मा का 'द वार्म अप टूर' उनके सबसे बड़े हिट्स, उनके लेटेस्ट ईपी, हाउ मच ए राइम कॉस्ट्स के ट्रैक के मिक्स के साथ एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। फैंस को इस टूर में बेहतरीन एनर्जी के साथ ही एक शानदार परफॉर्मेंस की भी उम्मीद है। जिसपर कर्मा पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिशि करेंगे।
टूर के बारे में अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कर्मा ने कहा, 'मैं अपने पहले टूर के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मेरे फैंस ने मुझे बहुत प्यार दिया है, और अब उन्हें कुछ देने का समय आ गया है। वे जो एनर्जी लेकर आते हैं, वह बेहतरीन है, और मैं इन बेहतरीन शहरों और अपने होम टाउन देहरादून में 'द वार्म अप टूर' पर जाने का इंतजार नहीं कर सकता।' बता दें कि 'द वार्म अप टूर' के टिकट स्किलबॉक्स पर उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी और टिकट खरीदने के लिए, कर्मा के सोशल मीडिया पेज पर अपडेट किया जाएगा।
