Ayushmann Khurrana,Sharvari,Anupam Kher,Supriya Pathak,Seema Pahwa,Saumya Tandon,Shruti Seth,Swanand Kirkire
Yeh Prem Mol Liya Movie Review:आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ये प्रेम मोल लिया प्यार और शादी की कहानी के जरिए रिश्तों में बराबरी की बात करती है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा है। लेकिन क्या ये फिल्म आपका दिल जीत पाएगी?
Yeh Prem Mol Liya Movie Review: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) की फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के निर्देशन में बनी ये फिल्म प्यार और शादी के साथ परिवार से जुड़े कई पुराने नियमों पर सवाल उठाती है। फिल्म में रोमांस है, कॉमेडी है और रिश्तों को लेकर एक नई सोच भी है। लेकिन क्या आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाती है? क्या सूरज बड़जात्या एक बार फिर अपनी पुरानी फिल्मों जैसा जादू चला पाए हैं? आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म।
‘ये प्रेम मोल लिया’ की कहानी मिश्रा परिवार से शुरू होती है, जो पटना से मुंबई आकर बस गया है। परिवार का बेटा प्रेम मिश्रा (आयुष्मान खुराना) एक म्यूजिशियन है और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहता है। प्रेम का परिवार पुराने विचारों को मानता है। खासकर उसके पिता की सोच में शादी और परिवार को लेकर वही पुराने नियम दिखाई देते हैं, जिन्हें फिल्म बदलने की बात करती है। हालांकि प्रेम की सोच अपने पिता से काफी अलग है। दूसरी तरफ हैं पूर्वा सोलंकी (शरवरी), जो अपने परिवार के साथ रहती है। पूर्वा का परिवार महिलाओं से भरा हुआ है और घर में हर वक्त कुछ न कुछ होता रहता है। वो अपने तरीके से जिंदगी जीती है। प्रेम और पूर्वा की मुलाकात एक रेलवे स्टेशन पर होती है। प्रेम को पहली ही नजर में पूर्वा पसंद आ जाती है। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू होता है। प्रेम को पूर्वा की सादगी और दूसरों की मदद करने का तरीका पसंद आता है। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो जाता है और बात शादी तक पहुंच जाती है। लेकिन यहां कहानी में एक अलग मोड़ आता है। पूर्वा अपने परिवार को छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती। ऐसे में प्रेम फैसला करता है कि शादी के बाद वो अपने परिवार के साथ पूर्वा के घर में रहेगा। यहीं से फिल्म शादी और परिवार से जुड़े पुराने नियमों पर सवाल उठाती है।
आयुष्मान प्रेम के किरदार में अच्छे लगते हैं। उनका किरदार ऐसा है जो बिना किसी दिखावे के अपनी बात रखता है। वो एक ऐसा लड़का है जो शादी में बराबरी और एक-दूसरे की पसंद को अहमियत देता है। आयुष्मान ने इस किरदार को सहज तरीके से निभाया है। शरवरी भी पूर्वा के किरदार में जंचती हैं। अनुपम खेर (Anupam Kher), सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak), सीमा पाहवा (Seema Pahwa), सौम्या टंडन (Saumya Tandon), श्रुति सेठ (Shruti Seth) और स्वानंद किरकिरे (Swanand Kirkire) जैसे कलाकार फिल्म को मजबूत बनाते हैं। अनुपम खेर अपने किरदार में अच्छे लगते हैं। वहीं स्वानंद किरकिरे का काम भी ध्यान खींचता है। फिल्म का म्यूजिक भी काफी अच्छा है। कई ऐसे इमोशनल सीन्स है जो आपकी आंखों में आंसू ला देंगे।
फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका पहला हाफ है। कुछ सीन अच्छे हैं, लेकिन कई जगह ऐसा लगता है कि कहानी को थोड़ा तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता था। लव स्टोरी थोड़ी बनावटी लगती है। इसे और थोड़ा रियल किया जा सकता है। फिल्म में कई जगह आयुष्मान कमजोर नजर आते हैं। फिल्म में देखते हुए आपको लग सकता है कि आयुष्मान की सलमान खान वाले प्रेम नहीं बन पाए। फिल्म जहां बीच में थोड़ी लाइन पर आती है तो वहीं क्लाइमैक्स सबकुछ एकदम बदल देता है। क्लाइमैक्स में बहुत ज्यादा ड्रामा देखने को मिला, जिसे कम किया जा सकता था। इसके अलावा सीन्स में बिना वजह से गानों को जोड़ दिया गया है। फिल्म में इतने ज्यादा गाने है कि आपको लगेगा की आप बस बीच-बीच में थोड़ी फिल्म देख रहे हैं।
अगर आपको सूरज बड़जात्या की पुरानी फिल्मों जैसा पारिवारिक माहौल, प्यार, शादी, गाने और रिश्तों की कहानी पसंद है, तो ‘ये प्रेम मोल लिया’ आपको अच्छी लग सकती है। फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि यह शादी को सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं मानती, बल्कि दोनों परिवारों की जिम्मेदारी और बराबरी की बात भी करती है। आयुष्मान और शरवरी की एक्टिंग फिल्म को देखने लायक बनाती है। अनुपम खेर और बाकी कलाकारों का काम भी अच्छा है। हालांकि, फिल्म की धीमी शुरुआत, जल्दबाजी में आगे बढ़ती लव स्टोरी और कुछ जरूरत से ज्यादा फिल्मी सीन इसकी कमजोरियां हैं। अगर आप तेज रफ्तार कहानी और लगातार ट्विस्ट वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो शायद ये आपको थोड़ी धीमी लगे।
Shanaya Kapoor
Ranbir Kapoor,Yash,Sai Pallavi,Ravie Dubey,Arun Govil,Vivek Oberoi,Lara Dutta,Rakulpreet Singh
Mythological
3 hr 16 mins
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta