Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 2 Review: नेटफ्लिक्स की मच अवेटेड सीरीज 'ये काली काली आंखें' का सीजन 2 आखिरकार रिलीज हो गया है। सीरीज को देखने के बाद इस चीज तो तय है कि दूसरा सीजन पहले से भी ज्यादा रोमांचक और दमदार हो गया है। इस सीरीज में थ्रिल, रोमांस, और एक्शन का जबरदस्त मिक्स है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने में कामयाब होता है। सीजन 2 सच में उन दर्शकों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है जो सस्पेंस और ड्रामा पसंद करते हैं। हालांकि नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को अपना समय देने से पहले एक बार यहां इसको रिव्यू पर जरूर नजर डाल लें।
दूसरा सीजन कहानी के एक अगले चैप्टर की तरह है जो पूरी तरह से पूर्वा के अपहरण और उसके बाद पर होने वाली घटनाओं को दिखाता है। हिटमैन, अरुणोदय सिंह फिरौती मांगता है, और जल्द ही हर कोई इसमें शामिल हो जाता है। सीरीज में गुरमीत चौधरी की एंट्री होती है एक सुपर जासूस के रोल में जो सब कुछ देखता और जानता है। तो विक्रांत इस झंझट से कैसे बच निकलता है? इस सीरीज को देखने के बाद आपको पचा चल जाएगा।
ये काली काली आंखें सीजन 2 की सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार हैं। सभी ने अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया है और कहानी में जान डाल दी है। ताहिर राज भसीन यानी ताहिर ने फिर से साबित किया है कि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और रोल की गहराई दर्शकों को कहानी से जोड़ती है। इसके साथ ही सीरीज की जान, श्वेता त्रिपाठी श्वेता की नेचुरल एक्टिंग हमेशा की तरह इस बार भी बेहद प्रभावी है। अंचल सिंह ने इस सीजन में भी बेहतरीन अभिनय किया है। इस सीरजन के स्टार गुरमीत चौधरी का एक्शन, रोमांस और एक्टिंग हर मोर्चे पर कमाल का है। उनकी स्क्रीन प्रजेंस इतनी दमदार है कि वह हर सीन में छा जाते हैं।
सीजन 2 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने संभाली है और उन्होंने इसे शानदार तरीके से निभाया है। हर सीन को इतनी बारीकी से दिखाया गया है कि यह दर्शकों को कहानी से जोड़े रखता है। इस सीजन का बैकग्राउंड म्यूजिक भी जबरदस्त है, जो हर सीन में एक जान सी फूंक देता है। सिद्धार्थ ने पूरी कोशिश की है कि वह दर्शकों को बोर न होने दें।
ये काली काली आँखें” सीजन 2 से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, क्यों पहला सीजन काफी शानदार रहा है। हालांकि सीजन 2 भी काफी अच्छा है इसकी कहानी रोमांचक है, कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। यह सीजन दर्शकों को हर पल बांधे रखता है और आखिर तक सस्पेंस बनाए रखता है। अगर आप कोई अच्छी सस्पेंस थ्रिलर सीरीज देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए ही है।
Ranbir Kapoor,Yash,Sai Pallavi,Ravie Dubey,Arun Govil,Vivek Oberoi,Lara Dutta,Rakulpreet Singh
Mythological
3 hr 16 mins
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins