​the sabarmati report vikrant massey again proves him self with amazing performance read full review here

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

The Sabarmati Report Review: विक्रांत मेस्सी की डिक्शनरी में नहीं मिलेगा निराशा नाम का शब्द, जानिए कैसी है मूवी?

Madhav SharmaUpdated Nov 15 2024, 10:29 IST

​The Sabarmati Report​: विक्रांत मेस्सी ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल से दर्शकों का दिल जीत लिया था। जिसके बाद अपनी बैक टू बैक बेहतरीन परफॉर्मेंस से विक्रांत कई बार अपने आप को प्रूव कर चुके हैं। अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

The Sabarmati Report: एकता आर कपूर की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मास-मार्केट और हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बीच एक मजबूत और प्रभावशाली कहानी के तौर पर सामने आती है। यह फिल्म दिलचस्प और दिल छू लेने वाली है, और इसमें वो ताकत है जो इसे दर्शकों के दिलों में जगह बना सकती है। ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाया है, लेकिन असली कहानी की गहराई सिर्फ फिल्म में ही देखने को मिलेगी, जो 2002 के गोधरा ट्रेन हादसे के इर्द-गिर्द घूमती है, एक ऐसी घटना जिसने भारतीय इतिहास को गहरे तरीके से प्रभावित किया था। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया है, हालांकि इसे थिएटर्स में पैसे देकर देखना सही रहेगा या नहीं? यहां इस रिव्यू को पढ़कर आपको इस बात का जवाब मिल जाएगा।