Shaitaan Review (credit pic: Instagram)
Ajay Devgn,R Madhvan,Jyothika
Shaitaan Review: अजय देवगन, आर माधवन स्टारर शैतान को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आप इस हॉरर- थ्रिलर फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है मूवी।
Shaitaan Review: अजय देवगन, आर माधवन स्टारर शैतान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अजय, ज्योतिका और आर माधवन के साथ जाह्नवी बोड़ीवाला भी मुख्य भूमिका में हैं। अगर आप हॉरर थ्रिलर फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसका रिव्यू पढ़ लें।
Shaitaan Review: स्टोरीलाइन
फिल्म की कहानी अजय देवगन (कबीर) के परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। कबीर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए फॉर्म हाउस पर आता है। कबीर अपनी पत्नी ज्योतिका और दोनों बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए फॉर्महाउस पहुंचता है। तभी उनके जीवन में अंजान शख्स आता है। ये अंजान शख्स आर माधवन है जो वनराज की भूमिका में है। वनराज कबीर के घर फोन चार्ज करने के बहाने से रुकता है। लेकिन वो यहां से जाता नहीं है। वनराज कबीर से कहता है कि वो उसकी बेटी जाह्नवी को लिए बिना नहीं जाएगा। वहीं, कबीर और उसकी पत्नी उसे ऐसा करने से रोकते हैं। वनराज जाह्नवी को अपने वश में कर लेता है। यहीं से फिल्म की कहानी शुरू होती है। क्या कबीर अपनी बेटी को वनराज के वशीकरण से बचा पाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
Shaitaan Review: कलाकारों की परफॉर्मेंस
फिल्म में अजय देवगन ने कबीर के रोल को बखूबी निभाया है। फिल्म में जाह्नवी दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होने वाली हैं। एक्ट्रेस ने शानदार काम किया है। ज्योतिका का रोल बेहद कम है। लेकिन उन्होंने अच्छा काम किया है। फिल्म में आर माधवन के किलर लुक्स और डायलॉग्स से धमाल मचा दिया है।
Shaitaan Review: कहां चूकी फिल्म
फिल्म की पटकथा काफी कामजोर है। फिल्म के मुख्य कलाकार कमजोर पटकथा को बचाने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं। फिल्म के लीड कैरेक्टर के पास मजबूत डॉयलॉग नहीं है। विकास बहल ने हॉरर- कॉमेडी को वास्तविक रुप देने की पूरी कोशिश की है। कई जगहों पर फिल्म की कहानी उबाऊ लगती है।
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins