Pathan Movie Review: शाहरुख खान ने बदल दिया सिनेमाघरों का मौसम, पठान देखने से पहले जान लें कैसी है फिल्म

Pathan Movie Review, Rating in hindi: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म?

प्रियंका झाAuthored by: प्रियंका झाUpdated Jan 27 2023, 12:45 IST

Pathaan

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

Action
Release Date

Jan 25, 2023

Duration

2 hr 30 mins

shahrukh khan and deepika padukone starrer pathaan movie review in hinid

pathaan review (credit pic: instagram)

Pathan Movie Review: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने कहा था कि मौसम बिगड़ने वाला है और हुआ भी ऐसा ही। फिल्म को अपने फर्स्ट डे पर बंपर ओपनिंग मिली है। 4 साल बाद शाहरुख खान के लिए पठान से बेहतर कोई कमबैक फिल्म नहीं हो सकती हैं। एक्शन अवतार में शाहरुख खान धमाकेदार स्टंट करते हुए नजर आए।

पठान की कहानी

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद पड़ोसी मुल्क में खलबली मच गई है। पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए एक हाईटेक प्राइवेट आतंकवादी गिरोह आउटफिट एक्स का सहारा लेता है। इस गिरोह का लीडर जिम होता है, जो भारत में एक खतरनाक वायरस से तबाही मचाना चाहता है। इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी जिम (जॉन अब्राहम) को पकड़ने के लिए पठान (शाहरुख खान) को भेजती हैं। इस मिशन के दौरान पठान की मुलाकात रूबीना मोहसीन (दीपिका पादुकोण) से होती है। जिम की क्या कहानी और पठान कैसे अपने देश को बचाता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।