param sundari review: tushar jalota brings best out from janhvi kapoor and sidharth malhotra

Image Source: Param Sundari

Sidharth Malhotra,Janhvi Kapoor,Sanjay Kapoor

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.0

Romantic Comedy

Aug 29, 20252 hr 15 mins

Param Sundari Review: चुम्मेश्वरी हैं परम और सुंदरी

Rahul SharmaUpdated Aug 29 2025, 15:15 IST

Param Sundari Review in Hindi: डायरेक्टर तुषार जलोटा (Tushar Jalota) की रॉम-कॉम परम सुंदरी (Param Sundari Movie) न केवल जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की इमेज सुधारेगी बल्कि ऑडियंस को भी जमकर एंटरटेन करेगी। लम्बे समय से दर्शकों ने एक क्यूट लव स्टोरी नहीं देखी है, जो कमी जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी पूरी करेगी।

Param Sundari Review in Hindi: यंग जनरेशन प्यार ढूंढने के मामले में थोड़ी सी बुद्धू है। जहां इन्हें दिल लगाना होता है, वहां लॉजिक लगा बैठते हैं और जहां लॉजिक लगाना होता है, वहां पर दिल लगाकर ठोकर खा बैठते हैं। यंग जनरेशन की इस परेशानी को आजकल डेटिंग ऐप काफी हद तक दूर कर रहे हैं। अपना इन्वेस्टर परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) भी एक ऐसा ही ऐप लॉन्च करना चाहता है, जो लोगों को उनका सोलमेट ढूंढने में मदद करे। परम के पिछले कई स्टार्टअप फेल हो चुके हैं, जिस कारण इस बार वो खुद टेस्ट लेकर पैसे इन्वेस्ट करना चाहता है। उसके अमीर पापा (संजय कपूर) की भी यही शर्त है कि अगर उसे अपने डेटिंग ऐप पर इतना भरोसा है तो एक महीने के अंदर अपने लिए सोलमेट तलाशकर दिखाए, तभी वो परम को पैसे देंगे और उसका नया स्टार्टअप स्टार्ट होने की कगार पर पहुंचेगा। फिर क्या परम निकल पड़ता है ऐप द्वारा सजेस्ट की गई लड़की सुंदरी (जाह्नवी कपूर) में अपना सोलमेट ढूंढने के लिए, जो केरला में रहती है। क्या परम और सुंदरी वाकई सोलमेट्स हैं? क्या ऐप ने वाकई परम को सही जगह पहुंचाया है या फिर सिर्फ अपने पापा से इन्वेस्टमेंट लेने के चक्कर में परम घर से निकल आया है?