​navras katha collage review praveen hingonia movie is a good mix of 9 stories

Navras Katha Collage Movie Review in Hindi

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Navras Katha Collage Review: 9 कहानियों का बेहतरीन संगम है प्रवीण हिंगोनिया की फिल्म, पढ़ें रिव्यू

Madhav SharmaUpdated Oct 26 2024, 11:08 IST

​Navras Katha Collage Review: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'नवरस कथा कोलाज' अपने टाइटल पर बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि इसमें सभी 9 रस मौजूद हैं। प्रवीण हिंगोनिया ने इसमें टोटल 9 रोल निभाए हैं और हर रोल को बखूबी पर्दे पे उतारा है। यहां इस फिल्म के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं

Navras Katha Collage Review: आज कल हमें वो चीजें ज्यादा पसंद आती हैं जिनमें एक से ज्यादा गुण हों। हर बॉस चाहता है उसे मल्टीटास्क करने वाला कर्मचारी मिले। हर आदमी चाहता है उसे सर्वगुण सम्पन्न पत्नी मिले। फिर भला दर्शक क्यों पीछे रह जाएं। जब हम सिनेमाघरों में पैसे देकर जाते हैं, तो यही चाहते हैं एक ऐसी फिल्म देखें जिसमें हंसी भी आए, रोना भी आए, मसाला भी हो और अच्छी कहानी भी। पर सभी फिल्मों में ऐसा देखने को नहीं मिल पाता है। कई लोगों को इस बारे में जानकारी शायद न हो पर एक्टिंग में 9 प्रकार के रस होते हैं इसलिए इन्हें नवरस कहा जाता है। हास्य रस, करुण रस, श्रृंगार रस (रोमांस), वीर रस, अद्भुत रस, रौद्र रस, शांत रस, भयानक रस और विभत्स रस अदाकारी के मूल रस माने जाते हैं। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'नवरस कथा कोलाज' अपने टाइटल पर बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि इसमें सभी 9 रस मौजूद हैं। प्रवीण हिंगोनिया ने इसमें टोटल 9 रोल निभाए हैं और हर रोल को बखूबी पर्दे पे उतारा है। यहां इस फिल्म के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।