Loveyapa Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने फिल्म द आर्चीज से अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी 'लवयापा' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में हर जगह बस फिल्म लवयापा की ही लोग चर्चा कर रहे हैं। वहीं ट्विटर पर ये मूवी रिलीज होने के साथ ही ट्रेंड करने लगी है। लोग आमिर खान के बेटे की मूवी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
लवयापा में खुशी कपूर और जुनैद खान ने मचाया धमाल
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। लोग काफी दिनों से इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज होने के साथ फैंस इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघर जा रहे हैं। वहीं तमाम लोग ट्विटर पर भी इन दोनों की फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म में खुशी कपूर काफी नेचुरल लग रही है। मूवी में उन्होंने सभी सीन्स में अपनी जान फूंक दी है। दूसरे यूजर ने कहा, 'जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी जबरदस्त है।'
पहले दिन कितना कमाएगी लवयापा
बताते चलें कि लवयापा के रिलीज होते ही अब लोग इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करने लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन ये फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने वाली है। हालांकि इस मूवी को शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म देवा और स्काईफोर्स से जबरदस्त टक्कर मिलने वाला है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि खुशी कपूर और जुनैद खान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।
