laapataa ladies movie review: the film shows the follies of veil, kiran rao's direction praised

Ravi kishan,Sparsh shrivastava,Nitanshi goel,Pratibha Ranta

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

4.0

Laapataa Ladies Movie Review: घूंघट की मूर्खताओं को दर्शाती है फिल्म, किरण राव के निर्देशन की हुई तारीफ

Lalit KumarUpdated Mar 1 2024, 10:20 IST

Laapataa Ladies Movie Review: किरण राव के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'लापता' में घूंघट के कारण होने वाली मूर्खताओं को बड़ी अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म को टिकिट बुक कराने से पहले जान लीजिए कैसी ये फिल्म?

Laapataa Ladies Movie Review in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने काफी सालों के बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। किरण राव के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर लोगों के अंदर अलग तरह की हाइप बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिव्यू मिलने के बाद से दर्शकों के अंदर इसे बड़े परदे देखने की होड़ मची हुई है। किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' के जरिए घूंघट की मुखर्ताओं को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म में प्रतिभा रंता, नितंशी गोएल, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के लिए टिकिट बुक कराने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है 'लापता लेडीज'?