सीरीज गुल्लक 5 रिव्यू (Image Source: Sonyliv)
Jameel Khan,Geetanjali Kulkarni,Anant V. Joshi,Harsh Mayar,Sunita Rajwar
Gullak 5 Web Series Full Review: वेब सीरीज गुल्लक 5 आज यानी 5 जून को सोनीलिव पर रिलीज हो गई है। इस बार सीरीज में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं सीरीज गुल्लक के 5वें सीजन में क्या खास है, जिसकी वजह से ये सीरीज आपको देखने चाहिए।
Gullak 5 Web Series Full Review: टीवीएफ की पॉपुलर फैमिली सीरीज गुल्लक अपने 4 सीजन से धमाल मचाने के बाद अब नए सीजन को लेकर लोगों के बीच आ गई है। वेब सीरीज गुल्लक 5 आज यानी 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। सीरीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस बार 7 एपिसोड हैं और ये पिछले सीजन्स से थोड़ा बड़ा और मैच्योर फील वाला है। लीड कैरेक्टर्स में संतोष मिश्रा (जामील खान), शांति मिश्रा (गीतांजलि कुलकर्णी), अमन (हर्ष मयार) और अब अनंत जोशी अन्नू भैया के नए रोल में हैं। सुनिता राजवार (बिट्टू की मम्मी), गोपाल दत्त (पिंकी मामा) और हेली शाह भी इस सीजन में अहम रोल में हैं। आप भी इस सीरीज को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बार सीरीज में क्या-क्या खास होने वाला है।
कहानी मिश्रा निवास में आगे बढ़ती है। अब घर में वाई-फाई आ गया है, जो सबकी जिंदगी में छोटा-मोटा बदलाव लाता है। संतोष जी सरकारी नौकरी के जरिए फ्लैट के लिए अप्लाई करते हैं। शांति जी का भाई पिंकी मामा एक सरप्राइज प्रपोजिशन लेकर आता है। बिट्टू की मम्मी महिला मंडल की मीटिंग्स घर पर करवाती हैं और व्लॉगर बनने की कोशिश भी करती हैं। अनु और अमन दोनों अपनी जॉब में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन ये तरक्की उनके लिए नई मुश्किलें भी लाती है। फैमिली अलग-अलग पर्सनल इश्यूज से गुजरती है लेकिन आखिर में एक होकर खड़ी होती है। सीरीज स्लो और रिलेटेबल तरीके से आगे बढ़ती है, जिसमें पुरानी यादों और नए बदलावों का अच्छा मिक्स है।
ये सीजन गुल्लक को और मैच्योर बनाता है। जामील खान और गीतांजलि कुलकर्णी तो हमेशा की तरह कमाल हैं उनके छोटे-छोटे एक्सप्रेशन्स और डायलॉग्स दिल छू लेते हैं। हर्ष मयार अमन के रोल में अब और ग्रो अप फील देता है, खासकर एस्ट्रोलॉजी वाला हिस्सा बहुत मजेदार है। नए अन्नू भैया (अनंत जोशी) भी अच्छे से फिट बैठते हैं। सपोर्टिंग कैरेक्टर्स जैसे बिट्टू की मम्मी और पिंकी मामा इस बार ज्यादा इंपॉर्टेंट हैं और अच्छे ह्यूमर देते हैं। इमोशंस बहुत नेचुरल हैं, कोई जबरदस्ती ड्रामा नहीं। मिडिल क्लास की रियलिटी, फैमिली बॉन्डिंग और छोटी खुशियां अभी भी सीरीज की सबसे बड़ी ताकत हैं।
हर सीरीज की तरह ये भी परफेक्ट नहीं है। कुछ लोगों को ये सीजन थोड़ा रिपिटिटिव लग सकता है। अगर आप पिछले चार सीजन्स देख चुके हो तो कई सिचुएशन्स पहले जैसी फील होंगी। पेस काफी स्लो है, जो कुछ एपिसोड में बोरिंग भी कर सकता है। कुछ नए प्लॉट पॉइंट्स थोड़े प्रेडिक्टेबल हैं और कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट या सरप्राइज नहीं है। अन्नू भैया का नया एक्टर अच्छा है लेकिन पुराने एक्टर से तुलना हो ही जाती है। कुछ साइड स्टोरीज को ज्यादा डेप्थ नहीं मिल पाती। अगर आप फास्ट और हाई ड्रामा वाली सीरीज पसंद करते हो तो ये आपको थोड़ा स्लो लग सकती है।
अगर आप सीरीज गुल्लक के पुराने फैन हो और मिश्रा फैमिली से इमोशनल कनेक्शन फील करते हो तो ये सीजन जरूर देखना चाहिए। ये सीरीज को और आगे ले जाता है और मिडिल क्लास लाइफ को खूबसूरत तरीके से दिखाता है। लेकिन अगर आप नई और एक्साइटिंग स्टोरी चाहिए या स्लो पेस पसंद नहीं तो शायद स्किप कर सकते हो। ये सीजन अच्छा है लेकिन पिछले कुछ सीजन्स जितना ब्रेकआउट नहीं।
Ranbir Kapoor,Yash,Sai Pallavi,Ravie Dubey,Arun Govil,Vivek Oberoi,Lara Dutta,Rakulpreet Singh
Mythological
3 hr 16 mins
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins