Deva Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। जब इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था तब ही लोगों ने फिल्म को देखने का मन बना लिया था। अब रिलीज होने के साथ ही तमाम लोग शाहिद कपूर की मूवी को देखने के लिए सिनेमाघर जा रहे हैं। वहीं अब ट्विटर पर भी देवा ट्रेंड करने लगी है। शाहिद कपूर की इस एक्शन से भरी फिल्म देवा पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं लोग ट्विटर पर इस मूवी को कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
शाहिद कपूर के एक्शन अवतार ने मचाया धमाल
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब एक्शन मूवी देवा रिलीज होने के साथ ही फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। ट्विटर पर तमाम लोग देवा को लेकर पॉजीटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर का ये अंदाज जबरदस्त है। उन्हें एक्शन करता देख मजा आ गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि देवा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी।' बता दें कि इसी तरह लोग शाहिद कपूर की फिल्म देवा पर प्यार बरसा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म देगी मिलेगी टक्कर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर शाहिद कपूर की फिल्म 7 से 10 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। मालूम हो कि देवा और स्काईफोर्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल सकता है। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स ने जमकर कमाई की है। वहीं अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर की देवा, स्काईफोर्स को बॉक्स ऑफिस की इस जंग में हरा पाती है या नहीं।
