Azaad Movie Review
Ajay Devgn,Rasha Thadani,Aaman Devgan
Action,Drama
Jan 17, 20252 hr 25 mins
Azaad Movie Review in Hindi: अजय देवगन, राशा ठडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म आजाद (Azaad) आज 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने अपनी दमदार कहानी से एक अच्छी छाप छोड़ी है। यहां फिल्म के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
Azaad Movie Review in Hindi: बॉलीवुड में दो नए एक्टर्स का डेब्यू हो रहा है। वो भी स्टार किड्स। फिल्म का बज होना तो लाजमी सी बात है। अजय देवगन राशा ठडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म आजाद (Azaad) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को सोशल मीडिया पर बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब फिल्म को भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, आइटम नंबर, रुला देने वाले सीन का बेहतरीन मिक्स है। क्या इस फिल्म को देखने आपको सिनेमाघरों में जाना चाहिए? यहां इस रिव्यू को पढ़कर जवाब ढूंढते हैं। यह भी पढ़ें- Emergency Movie Review: इंदिरा गांधी की जीत से भयभीत हुए थे जवाहर लाल नेहरू? ऐसे ही अनसुने राज खोलती है कंगना की फिल्म!
फिल्म की कहानी, अग्रेजी हुकूमत के वक्त की है। साल 1920 के दौर में, जब सब कुछ काफी अलग हुआ करता था। जहां गोविंद(अमन देवगन) गांव का एक लड़का है, जिसे घोड़ों से काफी लगाव है। एक रोज, गोविंद आजाद से मिलता है जो विक्रम सिंह (अजय देवगन) का घोड़ा है। इसी के चलते गोविंद की भी विक्रम से पहचान हो जाती है। गोविंद चाहता है कि उसे आजाद मिल जाए, कहानी मे भी कुछ ऐसा ही होता है जब आजाद को संभालवे की जिम्मेदारी, गोविंद को दे दी जाती है। दूसरी ओर राशा ने जानकी देवी का किरदार निभाया है जो एक जमींदार की बेटी है। फिल्म में आगे गोविंग और जानकी भी करीब आ जाते हैं।
फिल्म में डेब्यू कर रहे राशा और अमन ने बेहतरीन एक्टिंग की है, फिल्म को देख ऐसा नहीं लगता कि यह उनकी डेब्यू फिल्म है। दोनों का काम अच्छा, खूबसूरत है. दोनों की एक्टिंग में सच्चाई दिखती है जो अच्छी लगती है। वहीं अजय देवगन, बागी के अंदाज में काफी अच्छे दिख रहे हैं। अपनी आंखों से ही वह पूरी एक्टिंग कर लेते हैं। डायना पैंटी और पीयूष मिश्रा ने भी अच्छा काम किया है।
इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भी अच्छी है। फिल्म का स्क्रीनप्ले सही और यह ठीक ठाक पेस पर आगे बढ़ती रहती है और सिनेमैटोग्राफी खूबसूरत है। कई सीन्स में बिना डायलॉग्स के भी काफी कुछ बयां होता दिखता है। वहीं कुछ सीन्स काफी भावुक कर जाते हैं. फिल्म की एडिटिंग भी अच्छी है. फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है। फिल्म में वीएफक्स भी है, जो खटकता नहीं है. कुल मिलाकर अभिषेक कपूर का डायरेक्शन महीन है, जो अच्छा है।
इस फिल्म से आपको एक्टर्स की एक नई एनर्जी देखने को मिलने वाली है, मूवी की कास्टिंग भी काफी यूनीक है। यह फिल्म आप बड़े पर्दे पर अच्छे एक्सपीरियंस के लिए यकीनन देख सकते हैं।