Mili Twitter Movie Review: दर्शकों ने मिली को बताया Janhvi Kapoor की बेस्ट परफॉर्मेंस, बोले 'बोनी जी का सीना 56 इंच का...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 07:06 PM IST

Mili Twitter Movie Review & Rating in Hindi: दर्शकों को अदाकारा जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली काफी पसंद आ रही है। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों ने मिली को जाह्नवी कपूर के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है। दर्शक ने मिली की तारीफ में कई सारे ट्वीट किए हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं...

Mili Twitter Movie Review & Rating in Hindi: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म मिली (Mili) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म मिली में जाह्नवी कपूर के साथ कलाकार सनी कौशल (Sunny Kaushal) भी नजर आ रहे हैं लेकिन मूवी का पूरा भार अदाकारा ने अपने कंधों पर उठाया है। जाह्नवी कपूर अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसी फिल्में करती आ रही हैं, जिनका भार उनके कंधों पर रहता है और मिली के साथ भी यह सिलसिला जारी रहा है। अगर फिल्म मिली को मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो दर्शकों को ये मूवी काफी पसंद आ रही है। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने मिली को जाह्नवी कपूर के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है।

Mili Movie Twitter Review in Hindi

Mili Movie Twitter Review in Hindi

मिली देखने के बाद एक दर्शक ने ट्विटर पर लिखा है, 'दोस्तों मिली को देखने के लिए जरूर जाओ... ये फिल्म आपका दिल जीत लेगी। जाह्नवी कपूर बहुत ही शानदार मूवी लेकर आई हैं, जो आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी। प्लीज इस मास्टरपीस को बिल्कुल मिस नहीं करना।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'जाह्नवी कपूर की इस मूवी में वो सबकुछ है, जो किसी भी मूवी को बेहतरीन बनाता है। फिल्म में मजेदार ट्विस्ट हैं और शरीर को ठंडा कर देने वाली स्टोरीलाइन है। मिली अंदर तक हिलाकर रख देती है। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म देखकर बोनी कपूर का सीना 56 इंच का हो जाएगा।'

End of Feed