दिल को मुस्कुराहट से भर देने वाली फिल्म है 'मन्नू क्या करेगा', दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

Mannu Kya Karega Movie: देहरादून की खूबसूरत लोकेशन्स फिल्म को पोस्टकार्ड जैसा लुक देती हैं। पहाड़, कॉलेज कैंपस, सड़कें और कैफे—सब मिलकर एक असल और रिलेटेबल माहौल बनाते हैं। यह कहानी जिंदगी में उलझे हुए युवाओं को मोटिवेशन देने का काम करती है।

Mannu Kya Karega Movie: हर शुक्रवार सिनेमाघरों में ढेरों फिल्में आती हैं। इनमें कुछ शोर मचाती हैं, कुछ चमकती हैं, और कुछ चुपचाप दिल में उतर जाती हैं। 'मन्नू क्या करेगा' इसी तीसरी किस्म की फिल्म है। यह कहानी है मानव चतुर्वेदी उर्फ़ मन्नू (Vyom Yadav) की है, जो देहरादून के एक बड़े कॉलेज में पढ़ता है। मन्नू होशियार है, हर एक्टिविटी में अच्छा है, लेकिन सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि उसे अपनी ज़िंदगी की दिशा नहीं पता। इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है जिया (Sanchi Bindra) से जो साफ सोच, फोकस और बड़े सपनों वाली लड़की है।

Mannu Kya Karega Movie

Image Source: imdb

क्या है फिल्म की कहानी

अपने आप को साबित करने की जल्दबाज़ी में मन्नू एक झूठ बोल देता है। एक फर्जी स्टार्टअप “नथिंग” का। इस झूठ के चक्कर में वह नकली ऑफिस और फेक इमेज तक बना लेता है। जब सच सामने आता है, तो रिश्ते टूटते हैं और वह अकेला रह जाता है। इसी बिखराव में कॉलेज के डीन (विनय पाठक) उसे Ikigai की फिलॉसफी से परिचित कराते हैं और मन्नू की नई यात्रा शुरू होती है।

End of Feed