Katrina-Vicky at Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों श्रीसिद्धि विनायक मंदिर में पूजा करते दिख रहे हैं। नए साल की छुट्टियां मनाकर लौटे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सीधे श्रीसिद्धि विनायक मंदिर में पहुंचे और बप्पा के चरणों में सिर झुकाया। विक्की-कैटरीना की ये तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और वो इन पर प्यार बरसा रहे हैं।
Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने की श्रीसिद्धि विनायक मंदिर में पूजा, PICS देख लोग बोले ‘क्या मम्मी-पापा बनने...’
Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने की श्रीसिद्धि विनायक मंदिर में पूजा, PICS देख लोग बोले ‘क्या मम्मी-पापा बनने...’
लगातार उड़ रही हैं कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की अफवाह
अदाकारा कैटरीना कैफ ने जब से शादी की है, तब से कई बार उनके प्रग्नेंट होने की अफवाह उड़ चुकी है। क्रिसमस के मौके पर कैटरीना कैफ ने अपने सास-ससुर के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनको देखने के बाद भी लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगाया था। कैटरीना कैफ नए साल के पहले हफ्ते में ही श्रीसिद्धि विनायक मंदिर पहुंची हैं, जिस कारण लोग फिर से उनके प्रेग्नेंट होने की बात कह रहे हैं। विक्की-कैट की लेटेस्ट फोटोज देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि बॉलीवुड का ये कपल प्रेग्नेंट है, इसी कारण बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा है।
इंडियन बहू बन गई हैं कैटरीना कैफ
अदाकारा कैटरीना कैफ श्रीसिद्धि विनायक मंदिर में हाथ जोड़े और भगवा रंग की चूनरी ओढ़े दिख रही हैं। कैटरीना कैफ का ये अवतार देखकर लोग कह रहे हैं कि वो शादी के बाद एकदम इंडियन बहू बन गई हैं। कैटरीना कैफ एक विदेशी लड़की हैं, जिन्होंने भारतीय पंजाबी फैमिली के साथ रिश्ता जोड़ा है। अदाकारा कैटरीना कैफ कोशिश करती हैं कि वो विक्की के परिवार की सारी रस्में ठीक से निभा पाएं। लोगों को उनका इंडियन अवतार काफी पसंद आ रहा है। वैसे आफको विक्की-कैट की लेटेस्ट फोटोज कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
