Kantara Hindi Day 19 Box Office: बाहुबली-1 से साउथ फिल्मों ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का ऐसा सिलसिला शुरू किया कि बॉलीवुड वालों की नीदें उड़ गई हैं। एक के बाद एक रिलीज होती साउथ मूवीज हिन्दी दर्शकों के दिलों पर छा रही हैं और जमकर रुपये कूट रही हैं। बाहुबली-1, बाहुबली-2, ट्रिपल आर, केजीएफ-1 और केजीएफ-2 के बाद अब कांतारा लगातार हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कांतारा अपने हटकर विषय के लिए लोगों के बीच मशहूर हो रही है, जिस कारण दर्शक लगातार इसका टिकिट खरीद रहे हैं। फिल्म कांतारा ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों का सफर पूरा कर लिया है, जिसके बाद भी इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म कांतारा ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 47.55 करोड़ रुपये हो गई है।
Kantara Hindi Box Office
कांतारा ने केजीएफ-1 को पछाड़ा
ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा ने यश स्टारर केजीएफ-1 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। केजीएफ-1 ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 44.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कांतारा ने केवल 19 दिनों में ही केजीएफ-1 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस पार कर लिया है। कांतारा ने 19 दिनों में 47.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ कांतारा हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली सबसे बड़ी मूवी बन गई है।
दुनियाभर में कांतारा कर रही है शानदार कमाई
हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी कांतार अच्छी कमाई कर रही है। बेहद लिमिटेड बजट में बनी कांतारा लगातार अपने बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। कांतारा की सफलता ने निर्माताओं की आंखें खोल दी हैं और उन्हें समझ आ गया है कि दर्शक केवल मेगा बजट फिल्में नहीं बल्कि अच्छी फिल्में देखने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। अगर फिल्म में बड़ा स्टार नहीं है तो भी कोई बात नहीं; दर्शकों को अच्छा कंटेंट मिलेगा तो वो फिल्म का टिकिट जरूर खरीदेंगे।
