NTR 30: Janhvi Kapoor के हाथ लगी NTR की 300 करोड़ी मूवी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर

Janhvi Kapooor First Look from NTR 30: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एंट्री साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की 30वीं मूवी में हो गई है। जाह्नवी कपूर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करके फैंस को यह खुशखबरी दी है कि वो #NTR30 में जूनियर एनटीआर के साथ इश्क लड़ाती दिखाई देंगी।

Janhvi Kapooor First Look from NTR 30: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि जाह्नवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 30वीं मूवी में मुख्य अदाकारा के तौर पर दिखाई दे सकती हैं। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों को अफवाह बताकर टाल दिया था लेकिन जाह्नवी कपूर के फैंस ने यह नहीं माना क्योंकि उन्हें पता था कि अदाकारा लम्बे वक्त से साउथ में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं और एनटीआर 30 इसके लिए एकदम परफेक्ट मूवी है।

NTR 30: Janhvi Kapoor के हाथ लगी NTR की 300 करोड़ी मूवी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर

NTR 30: Janhvi Kapoor के हाथ लगी NTR की 300 करोड़ी मूवी, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर

फैंस का ये भरोसा एकदम सही साबित हुआ है और जाह्नवी कपूर ने आखिरकार इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि उनकी एंट्री जूनियन एनटीआर की 30वीं मूवी में हो गई है। जाह्नवी कपूर ने कुछ देर पहले ही एक पोस्टर रिलीज करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो फिल्म एनटीआर 30 का हिस्सा हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगी। जाह्नवी कपूर के द्वारा शेयर किया गया पोस्टर आप नीचे देख सकते हैं:

End of Feed