Shots Fired At Diler Kharkiya's Car: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर दिलेर खरकिया (Diler Kharkiya) इस समय चर्चा में बने हुए हैं। सिंगर से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में उनकी कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि इस हमले में सिंगर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी कार पर गोलियां चलने से नुकसान हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने बच्चों को धक्का देने से सिक्योरिटी को किया मना, हाथ जोड़कर मांगी जगह)
दिलेर खरकिया पर दिनदहाड़े हमला, कार पर बरसाईं गोलियां
लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी?
फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की सच्चाई की भी जांच जारी है। पुलिस उस अकाउंट को भी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, जहां से यह पोस्ट शेयर की गई थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की जांच शुरू की। दिलेर खरकिया की कार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों और उनकी गाड़ी की पहचान की जा सके। फिलहाल हमले की वजह को बता पाना मुश्किल है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह घटना रंगदारी मांगने या डराने-धमकाने से जुड़ी तो नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra X Review: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म, दर्शकों ने जमकर सराहा)
दिलेर खरकिया अब तक कई फेमस हरियाणवी गाने गा चुके हैं। वो फैन्स के बीच एक बड़ा नाम हैं और यूट्यूब पर भी उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। इस घटना के बाद अब दिलेर के फैन्स काफी परेशान हैं। इंटरनेट पर फैन्स आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।
