Haryanvi Song Daman Laya Hoor release: यूट्यूब पर आए दिन नए नए हरियाणवी गाने रिलीज होते हैं और उनमें से कुछ फैंस की पसंद बन जाते हैं। हाल ही में सतवीर मुदई और स्वेता चौहान जैसे हरियाणवी कलाकारों का नया गाना दामन लाया हूर यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में कलाकारों का डांस भी जबरदस्त है। यह गाना डीजे पर डांस के लिए एक दम परफेक्ट है। इस गाने में सतवीर और स्वेता की जोड़ी कमाल कर रही है। दोनों एक फ्रेम में काफी अच्छे लग रहे हैं। इस गाने को गगन हरियाणवी और अंजलि राज ने आवाज दी है, वहीं इसके बोल बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं। 26 अक्टूबर को रिलीज हुए इस गाने को 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कम समय में गाने को इतने व्यूज मिलने के पीछे वजह सतवीर मुदई और स्वेता चौहान की लोकप्रियता है। दोनों कलाकारों के गाने काफी पसंद किये जाते हैं।
Haryanvi Song: हरियाणवी गाने दामन लाया हूर ने मचाई धूम, यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो
- Agency by: Agency
- Updated Oct 27, 2022, 12:02 PM IST
Haryanvi Song Daman Laya Hoor release: सतवीर मुदई और स्वेता चौहान जैसे हरियाणवी कलाकारों का नया गाना दामन लाया हूर यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में कलाकारों का डांस भी जबरदस्त है।
End of Feed
