सपना चौधरी पहुंची कुंभ, प्रयागराज संगम में डुबकी लगाकर बोलीं 'यह आत्मा को शुद्ध करने...'

Sapna Choudhary at Kumbh 2025: हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है कि उन्होंने कुंभ 2025 में डुबकी लगा ली है और प्रयागराज संगम में अपने सारे पाप धुल दिए हैं। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो प्रयागराज संगम की सैर करती और नदी के किनारे पर शांत बैठी नजर आ रही हैं।

Sapna Choudhary at Kumbh 2025: हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि हर देशवासी की तरह उन्होंने भी कुंभ 2025 में डुबकी लगा ली है और अपने पापों से मुक्ति पा ली है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो नाव से कुंभ के दर्शन करते और गंगा-यमुना मिलन का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। सपना चौधरी ने वीजियो शेयर करते हुए लिखा है, '“कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने और जीवन में शांति पाने का अवसर है। आपकी कुंभ मेला तीर्थयात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण हो। तारों का शहर प्रयागराज महाकुंभ 2025।"

Sapna Chaudhary

परिवार में बिजी हैं सपना चौधरी

जानी-मानी फोक कलाकार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक वक्त अपनी स्टेज डांस परफॉर्मेंस के चलते खबरों में रहती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने स्टज परफॉर्मेंस देनी कम कर दी हैं। सपना चौधरी पिछले कुछ सालों में अपनी पारिवारिक जिंदगी में बहुत ज्यादा बिजी हो गई हैं, जिस कारण वो चुनिंदा प्रोजेक्ट ही हाथ में लेती हैं। सपना चौधरी कोशिश करती हैं कि प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी वो वक्त दें क्योंकि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं।

End of Feed