Sapna Choudhary Karva Chauth Celebartion : हरियाणवी डान्सर और बिग बॉस फ़ेम सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) ने करवा चौथ बेहद खास अंदाज में मनाया। हसीना ने अपने इस खास दिन की विडियो फैंस के साथ शेयर की है। इस विडियो में उनके साथ पति वीर साहू नजर आ रहे हैं। कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सपना ने अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में व्रत की रस्में की और साथ में डांस भी किया। आइए सपना की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
सपना चौधरी ने कल रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति वीर साहू ( Veer Shahu) के साथ करवाचौथ की विडियो शेयर की है। इस विडियो में एक्ट्रेस करवा चौथ की रस्में करते हुए दिखाई दे रही है। सपना चौधरी ने लाल रंग का लहंगा चुन्नी पहना है और उनके पति ने सफेद रंग का धोती कुर्ता इस लुक में कपल बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। सपना छलनी से पति और चांद का दीदार कर रही है और वीर साहू उन्हें अपने हाथ से पानी पीला रहे हैं। वीडियो के आखिर में दोनों का एक प्यारा सा डांस भी दिखाई दे रहा है। विडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने अपने फैंस को करवाचौथ की बधाई दी है।
