Madam Sapna Biopic first Glimpse : हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) की अपकमिंग बायोपिक मैडम सपना( Madam Sapna) की पहली क्लिप सामने आ गई है। शाइनिंग सन स्टूडियो ने सपना चौधरी की बायोपिक की पहली क्लिप साझा की है जिसमें अपकमिंग बायोपिक की झलक नजर आ रही है। बायोपिक का निर्माण महेश भट्ट ( Mahesh Bhatt) ने किया है जिसका नाम 'मैडम सपना ' है। शुरुआत में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपनी ही आवाज में अपनी जीवनी के बारे में बता रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं
मशहूर डांसर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं। जिसका डांस देखने के लिए लोग हजारों-लाखों की टिकट खरीदने को तैयार हो जाते हैं। सपना चौधरी जिसका जीवन जितना सफल रहा उतना ही विवादों में घिरा रहा। सपना का नाम कई बार गलत तो कई बार बेवजह विवादों में उछाला गया। आज ही के दिन कुछ साल पहले सपना चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसके बाद उनका जीवन सुर्खियों में आ गया था। अब कुछ समय पहले सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि 'मैं कौन हूं' ये आपको बताने जा रही है। इसके बाद सपना की बायोपिक का पहले टीजर सामने आ गया।
