Sapna Chaudhary New Song 2023: हरियाणा डांसर सपना चौधरी( Sapna Chaudhary) का नया गाना 'शक्की बलमा' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। सपना का ये गाना आते ही छा गया है इस गाने की धुन पर लोग जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं और लोग खुलकर रील भी बना रहे हैं। ये गाना T Series Haryanvi ने अपने चैनल पर अपलोड किया है। गाने के अपलोड होते ही 2.8 मिलियन व्यूज आ गए हैं।
शक्की बलमा को हरियाणवी सिंगर मोनिका शर्मा( Monika Sharma) ने गया है और सपना चौधरी ने अपने लटकों झटकों से गाने में गदर काट दिया है। सपना ने इस गाने में गजब का डांस किया है डान्सर काले रंग के लहंगे में पटोला लग रही हैं।गाने को बेहद खूबसूरत जगह पर शूट किया गया है जिसे देख आपको एकदम देसी वाइब्ज़ आने वाली हैं। आपको बता दें कि तीन दिन पहले आए इस गाने की डीजे पर धूम मची हुई है। यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। यहाँ देखें सपना चौधरी का नया गाना शक्की बलम।
