Sapna Chaudhary Dance: सपना ने गुलाबी सूट पहनकर काटा गदर, लेटेस्ट डांस विडियो देख मचल उठी पब्लिक

Sapna Chaudhary Dance: सपना चौधरी ने चटक गुलाबी सूट पहनकर गजब का डांस किया उनका डांस देख पब्लिक भी नाचने पर मजबूर हो गई। यहां देखें सपना का लेटेस्ट डांस

Sapna Chaudhary latest Dance video

Sapna Chaudhary Dance: हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ( Sapna Chaudhary ) अपने डांस से सभी को दीवाना बना देती है। भोजपुरी हो या हरियाणवी , अंग्रेजी हो या पंजाबी वह हर गाने पर गजब का डांस करती हैं। राजस्थान से लेकर यूपी तक हर कोई उनके डांस का दीवाना हुआ फिरता है। हाल ही में डांसर सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है जिसमें वह गुलाबी सूट पहनकर स्टेज पर नाचती नजर आ रही हैं। सपना के डांस की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही। इस वीडियो में सपना ने चटक गुलाबी रंग का सूट पहना है जिसमें वह बला सी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सपना ने 'बलम मेरा' गाने पर गजब का डांस करते हुए महफिल लूट ली है। सपना की इस विडियो को फैंस रिपीट मोड़ पर देख रहे हैं। गाने के बोल है 'मेरी सास न शेर जाम राख्या' । बता दें कि सपना को देखने के लिए लाखों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। उनकी डांस परफॉर्मन्स को एंजॉय करने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। सपना की फ़ैन फ़ालोइंग केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान तक है।

End of Feed