पाकिस्तानी सूट में बला सी खूबसूरत सजी प्रांजल दहिया, लोगों ने कर डाला इस बॉलीवुड हसीना से कंपेयर

Pranjal Dahiya Latest Post: प्रांजल दहिया ने हाल ही में अपना काफी वेट लॉस किया है जिसके बाद वह और भी फिट और स्टाइलिश नजर आती हैं। फैंस का कहना है कि वह एकदम बॉलीवुड हसीनाओं की कॉपी लग रही हैं। प्रांजल के फैंस कमेन्ट सेक्शन में क्या कह रहे हैं, आइए आपको बताते हैं।

Pranjal Dahiya Latest Post: हरियाणवी आर्टिस्ट प्रांजल दहिया( Pranjal Dahiya) इस समय इंडस्ट्री का उभरता सितारा बन रही हैं। सपना चौधरी के बाद लोग प्रांजल दहिया को अगला हरियाणवी स्टार बता रहे हैं। हो भी क्यों न प्रांजल दहिया जनता के दिल पर राज करती हैं। चाहे गाने हो या स्टेज शो प्रांजल हर जगह छा जाती हैं। जब बात आती है सोशल मीडिया की तो लोग उनके एक-एक लुक के दिवाने हैं। हाल ही में प्रांजल दहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तानी सूट में फोटोज शेयर की। अपने विंटर कलेक्शन की झलक दिखाते हुए प्रांजल ने वेलवेट सूट पहना था। आइए उनके इस लुक पर एक नजर डालते हैं।

Pranjal Dahiya Latest Post

प्रांजल दहिया( Pranjal Dahiya) ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में मनहरे कलेक्शन का सुंदर सूट पहना था। यह पाकिस्तानी सूट ब्लू वेलवेट से बना हुआ है, जिसपर गोल्डन वर्क नजर आ रहा है। प्रांजल दहिया इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मेकअप को एकदम लाइट रखा है और बालों को भी हल्का स्टाइल में कैरी किया है। प्रांजल दहिया का ये खूबसूरत लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है। फरसी सलवार के साथ इसे कैरी किया है और हाथों में सिल्वर चुड़ियाँ पहनी हैं। प्रांजल दहिया ने जैसे ही ये तस्वीरें पोस्ट की फैंस की कमेन्ट की लाइन लग गई। लोगों ने उन्हें खूबसूरत परी कहकर बुलाया।

End of Feed