murshid ​series review in hindi kay kay manon starrer is surely worth the hype

Murshid Series Review in Hindi

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Murshid Series Review: Kay Kay Manon ने जमाई धाक, 'सरताज-ए-बम्बई ' मुर्शिद पठान के रोल में मचाया कहर

Madhav SharmaUpdated Aug 30 2024, 09:02 IST

Murshid Web Series Review in Hindi: के के मेनन वेब सीरीज की दुनिया में अब एक बड़ा नाम बन गए हैं। अब वह जी5 की सीरीज मुर्शिद के साथ वापसी कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ तनुज विरवानी, राजेश श्रृंगारपुरे, जाकिर हुसैन और अनंग देस भी नजर आ रहे हैं। जब से फिल्मी दुनिया में वेब सीरीज के बाजार ने कदम रखा है तब से दर्शकों का थिएटर उनके मोबाईल तक पहुंच गया है। पिछले कुछ सालों से मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी प्लैटफॉर्म्स ने दर्शकों के लिए क्राइम, सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज और फ़िल्में परोस कर तहलका मचा दिया है। इसी कड़ी में जी5 पर 30 अगस्त से स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'मुर्शिद' रिलीज हो गई है, यहां इसके रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।