होली से पहले MD Desi Rock star के गाने 'गुलाबो' की धूम, मिस एशिया शिवानी गुप्ता ने किया डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 03:52 PM IST

Haryanvi Song Gulabo: एमडी देसी रॉकस्टार का नया गाना गुलाबो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। एमडी देसी रॉकस्टार के साथ इस गाने में मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह और मिस एशिया रहीं फिटनेस मॉडल शिवानी गुप्ता नजर आ रहे हैं।

Haryanvi Song Gulabo: हरियाणवी संगीत जगत में और हरियाणवी फैंस के बीच एमडी देसी रॉकस्टार का नाम अनजाना नहीं है। दुनाली, जय बाबा की और देसी देसी जैसे गानों से उन्होंने अपने फैंस को खूब झुमाया है। जाने माने हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार इन दिनों चर्चा में हैं। उनका नया गाना गुलाबो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर बेहद कम समय में इस गाने को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

होली से पहले MD Desi Rock star के गाने 'गुलाबो' की धूम, मिस एशिया शिवानी गुप्ता ने किया डेब्यू

एमडी देसी रॉकस्टार के साथ इस गाने में मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह (Zorawar Singh) और मिस एशिया रहीं फिटनेस मॉडल शिवानी गुप्ता (Shivani Gupta) नजर आ रहे हैं। टीसीरीज हरियाणवी पर रिलीज हुआ यह गाना काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। शिवानी गुप्ता सोशल मीडिया की क्वीन हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मॉडलिंग के बाद अभिनय की दुनिया में यह उनका पहला कदम है। इस गाने में वह बिलकुल नए अवतार में नजर आ रही हैं।

End of Feed