स्टाइलिश साड़ी में गोरी नागोरी ने दिखाई ऐसी अदा कि पहचानना हुआ मुश्किल, गांव की लड़की से बनी शहर की बेबी

Gori Nagori ka dance: हरियाणा की स्टार गोरी नागोरी (Gori Nagori) को लोग अब तक उनके स्टाइलिश लुक के लिए जानते हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस में भी वो गांव की लड़की बनकर ही आई थीं और स्टेज हिला दिया था लेकिन वक्त के साथ गोरी नागोरी (Gori Nagori Ke Gaane) में बदलाव आया है और अब वो शहर की बेबी बन गई हैं।

Gori Nagori ka dance: बिग बॉस का हिस्सा रही गोरा नागोरी तो आपको याद ही होगी। स्टेज पर गोरी नागोरी ने अपने शानदार डांस से लोगों का दिल धड़का दिया था और सलमान खान को भी अपना फैन बना डाला था। सलमान खान ने गोरी नागोरी के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके भी लगाए थे, जिसके बाद उनकी लोकप्रियका चार गुना हो गई थी। बिग बॉस से वापस आने के बाद से ही गोरी नागोरी अपनी इमेज पर काम कर रही थीं। गोरी नागोरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। गोरी नागोरी का ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर यह कहा जा सकता है कि उनकी मेहनत आखिरकार रंग ले ही आई है।

Gori Nagori

गोरी नागोरी का पूरा लुक हुआ चेंज

अगर आपने गोरी नागोरी के डांस वीडियोज देखे होंगे तो आपको याद होगा कि वो काफी देसी लगा करती थीं। हरियाणा में लोग देसी दिखने वाली हसीनाओं को ही ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण गोरी नागोरी वैसा ही लुक बनाकर रखती थीं। हालांकि अब वो काफी बदल गई हैं। गोरी नागोरी की ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर लग रहा है कि वो अब गांव की गोरी से शहर की बेबी बन गई हैं। आप गोरी नागोरी का ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

End of Feed