Uttar Kumar Arrested: हरियाणवी सिंगर और आर्टिस्ट उत्तर कुमार ( Uttar Kumar) को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। 'राजी बोलजा' फ़ेम सिंगर उत्तर कुमार पर उनकी ही को-स्टार ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उत्तर कुमार को हिरासत में ले लिया है। उत्तर कुमार पर लगे इस आरोप से उनके फैंस से लेकर रिश्तेदार तक हर कोई परेशान है। कोई भी यह मानने को तैयार नहीं कि यह एक सच है। हरियाणवी आर्टिस्ट पर इस तरह का इल्जाम लगना हैरान कर देने वाला है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
Image Source: Youtube
उत्तर कुमार पर लगा ये आरोप
उत्तम कुमार ( Uttar Kumar) पर उनकी को-स्टार ने आरोप लगाया है। 25 साल की आर्टिस्ट का कहना है कि उत्तर ने उन्हें धोखा दिया और उनके साथ यौन शोषण किया। पीड़िता का बयान है कि उत्तर कुमार ने उनसे दोस्ती की और शादी का झांसा दिया, जिसके बाद उनका इस्तेमाल किया। यही नहीं,"उन्होंने उत्तर कुमार पर एक पार्टी के दौरान रेप करने का आरोप भी लगाया"। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती ने बताया कि उत्तर कुमार ने उन्हें धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके तहत SC/ST एक्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पीड़ित युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने उत्तर कुमार पर केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि उत्तर कुमार फरार चल रहे थे, जिन्हें आज उनके फार्म हाउस पर पकड़ा गया। वहाँ पर एक्टर अपना इलाज कराने आए थे। रेप आरोप मामले में अब पुलिस उत्तर कुमार से पूछताछ कर रही है।
धाकड़ छोरा फ़ेम हैं उत्तर कुमार
बात करें उत्तर कुमार के करियर की तो वह हरियाणवी इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं। एक हरियाणवी कलाकार के रूप में उन्हें देहाती एक्टर के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने गानों से लेकर फिल्मों में काम किया है, जिसमें फेमस है शबनम, राजी बोलजा, धाकड़ छोरा, नन्हे-नन्हे घुँघरू।
