Raju Punjabi Death : हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ( Raju Punjabi) की अचानक मौत से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ रही है। सपना चौधरी ( Sapana Chaudhary ) समेत कई कलाकरों ने उनके निधन पर शोक जताया है। कल सुबह मंगलवार को हिसार में उन्होंने अंतिम सांस ली और उनके पैतृक गाँव रावतसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा था कि राजू लम्बे समय से पीलिया यानी हेपेटाइटिस C से ग्रसित थे जिसके चलते उनकी मौत हो गई। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि राजू की मौत की वजह काला पीलिया नहीं बल्कि कुछ और बीमारी थी।
बताया जा रहा है कि राजू पंजाबी को शुरुआत में पीलिया हुआ था जिसके कारण वह हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे ठीक होने के बाद 17 अगस्त को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था। लेकिन मौत से एक दिन पहले उनकी हालत दोबारा ख़राब हो गई थी और वह फिर से अस्पताल आए यहाँ आने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनका लिवर खराब हो चुका हैं उनके लिवर में इन्फेक्शन हो गया है और बॉडी में पानी जमा हो गया है। अगले दिन सुबह उनकी हालत नाजुक हो गई और वह ये दुनिया छोड़कर चले गए। बता दें कि राजू पंजाबी की उम्र महज ४० साल थी। वह शादीशुदा थे और उनकी तीन बेटियां भी है। हाल ही में राजू का नया गाना रिलीज हुआ था " आपसे मिलकर यारा हमको अच्छा लगा"
