Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना तब हुई, जब अंकित जिम से बाहर निकल रहे थे। उस समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि इस घटना से पहले अंकित अपनी नॉर्मल लाइफ जी रहे थे और वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे। उन्होंने मौत से 2 घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंकिता बालियान अपने फैंस के लिए गाना गाते हुए नजर आए। इस वीडियो के जरिए सिंगर ने अपने फैंस के लिए भर-भरकर प्यार लुटाया और अब फैंस इस वीडियो को देखकर देखकर इमोशनल हो रहे हैं। 'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म
ankit baliyan (photo credit- instagram)
अंकित बालियान का आखिरी पोस्ट
अंकित बालियान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और फैंस के लिए एक गाना रिकॉर्ड करते हैं। इस वीडियो में वह हरियाणवी अंदाज में गाते हुए कहते हैं, 'रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर... जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर।' इस वीडियो में आगे सिंगर अपने फैंस से इस क्लिप को वायरल करने के लिए कहते हैं। वीडियो के आखिर में वह “जय रामजी की भाइयों... जय बप्पा की, जय भारत” कहते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अंकित का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद किया गया है। हालांकि, फैंस इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए। ट्विटर पर भी ये वीडियो वायरल हो रहा है। Kuku Kohli के निधन पर Salman Khan ने जताया दुख, अरुणा ईरानी के लिए कही ये बातदेखें पोस्ट
