Haryanvi Dancers Networth: आज के समय मेंसिनेमा इंडस्ट्री दिन-बा-दिन बड़ी होती जा रही है। फैंस हर इंडस्ट्री की फिल्में देखना बहुत पसंद करते है। चाहे बॉलीवुड हो या पंजाबी या साउथ। कमाई के मामले में भी हरियाणवी स्टार्स साउथ और बॉलीवुड स्टार्स को बड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं आज हम आपको हरियाणवी स्टार्स की नेटवर्थ बताएंगे। इस लिस्टस में सपना चौधरी से लेकर प्रांजल दहिया तक का नाम शमिल है। चलिए देखते हैं लिस्ट। हरियाणवी म्यूजिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है। इसी कारण इनके सिंगर्स भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। उनके सभी गाने रिलीज होते ही वह सोशल मीडिया में जमकर वायरल होते हैं और फैंस इन गानों पर डांस करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
Haryanvi Dancers
सपना चौधरी
सपना चौधरी हरयाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान है। सपना चौधरी के हर एक गाने को फैंस काफी ज्यादा पंसद करते हैं। गाने और डांस वीडियो रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। सपना ने अपने जीवन में बैक टू बैक सुपरहिट गाने दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सपना के पास 50 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति है।
प्रांजल दहिया
पॉपुलैरिटी के मामले में प्रांजल दहिया भी पीछे नहीं है। फैंस प्रांजल दहिया के गाने भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। प्रांजल दहिया के गानों को कुछ ही घंटों में मिलियंस पहुंच जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रांजल दहिया के पास 2 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
अंजलि राघव
हरियाणवी इंडस्ट्री में अंजलि राघव का भी काफी ज्यादा बोलबाला है। फैंस अंजलि राघव को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजलि राघव की नेटवर्थ 50 लाख से 1 करोड़ के बीच है। फैंस अंजलि राघव के भी डांस मूव्स को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की एक महीने की इनकम 1 से 2 लाख रुपये के बीच है।
