Sapna Choudhary Saree look: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सपना चौधरी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सपना चौधरी की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। इस बीच हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। सपना चौधरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रही है। सपना की नई तस्वीरों को देखकर लोग मदहोश हो गए हैं।
pic credit- Sapna Choudhary instagram
ट्रांसपेरेंट साड़ी में सपना चौधरी ने ढाया कहर
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फोटोज में सपना चौधरी साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। ट्रांसपेरेंट साड़ी में सपना चौधरी एक से एक पोज दे रही है। सपना का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि देसी लुक में सपना चौधरी बला की खूबसूरत लगती हैं। सपना को सूट- साड़ी में देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती है। सपना की इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सपना चौधरी आप बॉलीवुड की एक्ट्रेस से ज्यादा सुंदर हो।'
बिग बॉस में मचाया था धमाल
सपना चौधरी ने सलमान खान के विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में धमाल मचाया था। इस शो की वजह से ही सपना चौधरी को असल पहचान मिली थी। सपना चौधरी ने कई म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेरा है। सपना चौधरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी गर्दा उड़ाया है। उन्होंने पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया है। उत्तर भारत में सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
