Gori Nagori Dance Video: डान्सर और बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16) का हिस्सा रह चुकी गोरी नागोरी के डांस का हर कोई दीवाना है। गोरी नागोरी जब भी स्टेज पर आती है तो तहलका मचा देती है। गोरी नागोरी अक्सर अपने शोज में डांस करते हुए नजर आती हैं। दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान में गोरी नागोरी के डांस को खूब पसंद किया जाता है। यहां तक की इंडिया ही नहीं नेपाल में भी लोग गोरी नागोरी का डांस देखने के लिए भीड़ जुट जाती है। हाल ही में गोरी नागोरी गुड़गांव के एक इवेंट में शामिल हुई। जहां पर उन्होंने जोरदार डांस से सबकुछ हिला दिया। गोरी ने अपने इस इवेंट की वीडियो शेयर की हैं।
गोरी नागोरी( Gori Nagori) ने अपने डांस की वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया। गोरी नागोरी इस डांस वीडियो में तैयार होकर अपने शो के लिए जा रही है। गोरी के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। इस इवेंट के लिए गोरी नागोरी ने ब्लैक लहंगा पहना है। स्टेज पर जाते ही गोरी ने अपने डांस से आग लगा दी। अपने फ़ेमस गानों पर गोरी ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि जनता उनकी मुरीद बन गई। डांस के साथ-साथ गोरी ने हाथ में फायर गन लेकर चलाई, जिससे समा बंध गया।
गोरी नागोरी का गाना हुआ रिलीज
बता दें कि हाल ही में गोरी नागोरी का गाना रिलीज हुआ है। जिसका नाम है "बीन का लहरा" इस गाने पर भी गोरी जबरदस्त डांस वीडियोज बना रही हैं। फैंस को गोरी का ये गाना भी काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि गोरी नागोरी को हरियाणा की शकिरा कहा जाता है। वह इस तरह से डांस करती है जैसे शकीरा पूरा स्टेज हिला देती है। गोरी नागोरी के डांस की तो खुद सलमान खान भी तारीफ कर चुके हैं।
