Fazilpuria Open up on Firing Incident: हरियाणवी सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया ( Fazilpuria) उर्फ राहुल यादव पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था। सिंगर की गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने गोलियों की बारिश कर दी थी। हालांकि इस हमले में फाजिलपुरया बाल-बाल बचे थे। हमले के बाद अब जाकर सिंगर ने बताया है कि उस रात क्या हुआ था। फाजिलपुरिया ने आपबीती सुनाते हुए घटना का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। आइए बताते हैं फाजिलपुरिया ने क्या कहा
Image source: instagram
घटना वाली रात फाजिलपुरीया के साथ क्या हुआ
एएनआई से बात करते हुए सिंगर फाजिलपुरिया( Fazilpuria) ने बताया कि उस रात वह हमेशा की ही तरह अपने गुड़गांव वाले ऑफिस से निकल रहे थे। उस समय वह अकेले थे। जैसे ही वह मेन रोड पर आए एक गाड़ी ने उन्हें टेक ओवर किया। तब मैंने उसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन गाड़ी ने आगे जाकर पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया। सफेद रंग की गाड़ी थी लोगों ने ओवरटेक करने के बाद मुझे पीछे देखा तो मैं समझ गया कि ये लोग मुझे जानते हैं। वह गाड़ी से उतरे और उन्होंने गोली चलाई.... मैंने तभी गाड़ी पीछे कर ली....उस दिन का तो ये था।
500 करोड़ की मांगी फिरौती
पुलिस में दर्ज किए अपने बयान में फाजिलपुरिया ने बताया कि घटना वाले दिन रात 10:30 बजे मुझे एक विदेशी नंबर से फोन आया था। पंजाबी भाषा में कोई बोल रहा था जिसने कहा था कि 500 करोड़ दो नहीं तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को मार देंगे। उसने मुझसे 500 करोड़ की फिरौती मांगी। फाजिलपुरिया ने यह भी साफ किया कि यह दीपक नांदल का मामला नहीं है उससे मैंने कोई पैसे उधार नहीं लिए और उससे मेरी 3 साल से बातचीत बंद है।
