Dasara Worldwide Box Office Day 3: Nani का दुनियाभर में बजा डंका, Dasara ने 3 दिनों में की 71 करोड़ की कमाई

Dasara Worldwide Box Office Day 3: तेलुगु सुपरस्टार नानी (Nani) ने गुरुवार के दिन अपनी नई फिल्म दासरा (Dasara) रिलीज की थी, जिसने 3 दिनों में तहलका मचाकर रख दिया है। दासरा ने मात्र 3 दिनों के अंदर ही 71 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। फिल्म दासरा देश के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचा रही है।

Dasara Worldwide Box Office Day 3: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नानी (Nani) नई फिल्म दासरा सिनेमाघरों में लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म को देश के साथ-साथ दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है, जिसकी गवाही इसके आंकड़े दे रहे हैं। फिल्म दासरा ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इन 3 दिनों में दासरा ने अपने खाते में वर्ल्डवाइड 71 करोड़ रुपये जोड़े हैं। नानी की दासरा को लेकर दर्शकों में रिलीज से पहले जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा था, जो अब बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में तब्दील होता दिख रहा है। फिल्म की कमाई देखकर मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स दोनों खुश हैं।

Dasara Worldwide Box Office Day 3

Dasara Worldwide Box Office Day 3

साउथ सिनेमा के मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म दासरा लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने 3 दिनों में 71 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म दो दुनियाभर में शानदार रिस्पांस मिल रहा है।'

End of Feed