Dasara Advance Booking Report: Nani की बिगेस्ट ओपनर बनने को तैयार दासरा, चौंकाने वाले हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े

Dasara Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म दासरा 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दासरा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि नानी की यह मूवी लगभग 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। फिल्म दासरा के एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि यह नानी की बिगेस्ट ओपनर बनकर उभरेगी।

Dasara Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार नानी 30 मार्ट के दिन अपनी नई फिल्म दासरा लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। फिल्म दासरा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह नानी की पहली पैन इंडिया रिलीज है, जिस कारण सभी को इससे काफी सारी उम्मीदें हैं। फिल्म दासरा को लेकर हिन्दी दर्शक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इस मूवी से जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म दासरा को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार नानी 30 मार्च के दिन अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनर देने के लिए तैयार हैं। दासरा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार नानी की नई फिल्म पहले दिन लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

Dasara Box Office Day 1

Dasara Box Office Day 1

जबरदस्त है दासरा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

नानी की दासरा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स कमाल की हैं। साउथ के राज्यों में दासरा को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दासरा अपने होम स्टेट से लगभग 16 करोड़ का कारोबार कर लेगी। इसके अलावा फिल्म बाकी राज्यों से लगभग 4 करोड़ की कमाई करेगी। अगर पहले दिन के एक्सपेक्टेड आंकड़ों की बात करें तो यह मूवी पहले दिन 20 करोड़ का कारोबार बड़े आराम से कर लेगी। अगर फिल्म के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी पहले दिन 25 करोड़ का कारोबार कर लेगी।

End of Feed