Yeh Jawaani Hai Deewani Day 3 BO: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ब्लॉकबस्टर मूवी ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani ) सिनेमाघरों में पिछले शुक्रवार से ही धमाल मचा रही है। ये जवानी है दीवानी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल रही है, जिस कारण मेकर्स काफी खुश हैं। अगर फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई की बात करें तो इसने पहले तीन दिनों में 6.25 करोड़ का कारोबार किया है और मेकर्स को फिर से मालामाल कर दिया है। रणबीर-दीपिका स्टारर ये जवानी है दीवानी बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक है, जिसके गानों पर दर्शक अब तक झूमते हैं। सिनेमाघरों से सामने आए वीडियोज बताते हैं कि ये जवानी है दीवानी का यादें दर्शकों के जहन में अब भी ताजा हैं।
तुम्बाड को नहीं पछाड़ पायी ये जवानी है दीवानी
ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani Box Office) की तरह ही सिनेमाघरों में कुछ दिनों पहले तुम्बाड भी रिलीज हुई थी। सोहम शाह स्टारर तुम्बाड ने पहले वीकेंड में 7.34 करोड़ की कमाई की थी और हिट का खिताब अपने सिर पर सजा लिया था। अगर ये जवानी है दीवानी की बात करें तो ये पहले वीकेंड में तुम्बाड से पीछे रह गई है। ये जवानी है दीवानी ने तुम्बाड से पहले वीकेंड में 1 करोड़ रुपये कम कमाए हैं।
स्काई फोर्स की रिलीज तक ये जवानी है दीवानी के पास रहेगा वक्त
ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani Box Office Day 3) के पास स्काई फोर्स की रिलीज तक वक्त रहने वाला है, जिसमें ये अच्छे आंकड़े दर्ज करा सकती है। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्टारर स्काई फोर्स 24 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले ये जवानी है दीवानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का काम करेगी।
