Bandar-Toxic की भिड़ंत पक्की, Bobby Deol ने डाला Yash के जबड़े में हाथ

बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में कदम रखने के तैयारी में है। मेकर्स ने अनाउंस किया है कि वो अपनी ये फिल्म टॉक्सिक के सामने 5 जून को रिलीज करेंगे।

Bandar Toxic Clash: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने एनिमल से ऐसी वापसी की है कि वो हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन चुके हैं। यही कारण है कि अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर ने भी बॉबी देओल के साथ अपनी आर्ट मूवी के लिए हाथ मिलाया है। अनुराग और बॉबी की बंदर कई महीनों से सोशल मीडिया और खबरों में बनी हुई है, जिसको विदेशों में खूब तारीफें मिली हैं। फाइनली ये मूवी अब भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। अनुराग कश्यप ने कुछ देर पहले ही बताया है कि वो अपनी बंदर लेकर 5 जून के दिन थिएटर्स में कदम रखेंगे। फिल्म बंदर में बॉबी देओल ऐसे किरदार में दिखाई देंगे, जिसमें अब तक किसी ने उन्हें नहीं देखा है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur)

Bandar-Toxic की भिड़ंत पक्की, बॉबी देओल ने डाला यश के जबड़े में हाथ

Bandar-Toxic की भिड़ंत पक्की, बॉबी देओल ने डाला यश के जबड़े में हाथ (Image Source: TNN/Movie Poster)

Yash की Toxic से होगी Bandar की टक्कर

अनुराग कश्यप ने जैसे ही ये बताया कि वो बॉबी देओल स्टारर बंदर को 5 जून के दिन रिलीज करेंगे, वैसे ही ये साफ हो गया है कि इसकी सीधी टक्कर यश की स्टारर टॉक्सिक से होगी, जिसे बहुत बड़े बजट में बनाया गया है। टॉक्सिक के सामने वरुण धवन भी अपनी कॉमेडी मूवी है जवानी तो इश्क होना है नहीं ला रहे हैं, क्योंकि इसको लेकर दर्शकों में अलग तरह की दीवानगी है। ऐसे में बॉबी देओल और अनुराग कश्यप द्वारा यश के सामने ताल ठोकना हर किसी को हैरान कर रहा है। (इसे भी पढ़ें: लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!)

Bandar-Toxic की भिड़ंत पक्की, बॉबी देओल ने डाला यश के जबड़े में हाथ

बॉबी देओल की बंदर में बॉलीवुड के कई मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे। इनमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आज़ाद और नागेश भोसले भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म बंदर को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जिन्हें पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसे प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है। फिल्म बंदर के साथ इतने बड़े-बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हैं कि दर्शक इसे देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अब देखना ये होगा कि जब 5 जून से बंदर और टॉक्सिक के बीच क्लैश शुरू होगा तो दर्शकों का प्यार किस मूवी को मिलेगा? वैसे आप इन दोनों में से किसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed