War 2 Box office Day 7: 'वॉर 2' के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देख मेकर्स के फूले हाथ-पांव, ऋतिक स्टारर ने कमाए इतने करोड़

War 2 Box office Day 7: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ती ही जा रही है। 'वॉर 2' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और फिल्म 200 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है।

War 2 Box office Day 7: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' (War 2) 14 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी की बड़े परदे पर रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' से भिड़ंत देखने को मिली। इस बड़े क्लैश के बाद भी दोनों ही फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की। 'वॉर 2' ने पहले दिन 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर 'कुली' (Coolie) 65 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। हैरानी की बात यह है कि वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद वीक डेज में 'वॉर 2' की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। इस मूवी के 7वें दिन के कलेक्शन ने मेकर्स को निराश कर दिया है।

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2

Pic Credit: IMDb

200 करोड़ी नहीं बन पाई 'वॉर 2'

निर्माताओं ने साउथ से लेकर नार्थ की ऑडियंस को टारगेट करते हुए 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को कास्ट किया था। शुरुआती वीकेंड देखें तो 'वॉर 2' को जबरदस्त फायदा भी हुआ लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक बुधवार के दिन फिल्म 'वॉर 2' ने 3.49 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह मूवी एक हफ्ते के अंदर 196.99 करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है।

End of Feed