Vibe Box Office Day 1 Prediction: Kunal Kemmu-Preity Zinta की फिल्म को नहीं मिला यंग इंडिया का सपोर्ट

कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर वाइब को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म वाइब पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली है।

Vibe Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की नई फिल्म वाइब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें प्रीति जिंटा भी अहम रोल में हैं। फिल्म वाइब के ट्रेलर को दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद माना जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म वाइब ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है, जिस कारण हर कोई हैरान है। फिल्म वाइब को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसे मॉर्निंग शोज में बहुत ही कम दर्शक मिले हैं, जिस कारण इसकी पहले दिन की कमाई निराशाजनक रहेगी। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lalit Modi Biopic पर लगी पक्की मुहर, Sajid Nadiadwala करेंगे प्रोड्यूस

Vibe Box Office Day 1 Prediction: Kunal Kemmu-Preity Zinta की फिल्म को नहीं मिला यंग इंडिया का सपोर्ट

Vibe Box Office Day 1 Prediction: Kunal Kemmu-Preity Zinta की फिल्म को नहीं मिला यंग इंडिया का सपोर्ट

ओपनिंग-डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी Vibe

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो ओपनिंग-डे पर वाइब कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी क्योंकि इसे यंग इंडिया का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, पहले दिन वाइब 1 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। पहले दिन इससे ज्यादा कमाई करना मुश्किल है क्योंकि रिलीज से पहले वाइब को लेकर वैसा माहौल नहीं बन पाया था, जैसा बनना चाहिए था। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: The Paradise: ‘जवान-पठान हिंदी फिल्में तो हमारी पैन इंडिया क्यों?’ Nani ने टैग पर उठाया सवाल

End of Feed